बारिश में रास्ता भटके मासूम को एक घंटे में खोजकर परिजनों से मिलाया, छलके खुशी के आंसू

Thursday, July 9, 2026 - 22:01
Updated: 2 months ago
0
बारिश में रास्ता भटके मासूम को एक घंटे में खोजकर परिजनों से मिलाया, छलके खुशी के आंसू

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में कैंट थाना पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बारिश के दौरान रास्ता भटक गए एक मासूम बालक को सुरक्षित ढूंढकर महज एक घंटे में उसके रोते-बिलखते माता-पिता से मिला दिया।

घटना 8 जुलाई 2026 की शाम की है, जब रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक छोटा बालक अकेले लावारिस हालत में भटक रहा था। सूचना मिलते ही कैंट थाने की डायल 112 (एफआरवी-4) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घबराए हुए बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। बालक अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था, जिसके बाद पुलिस टीम ने लगातार एक घंटे तक आसपास के क्षेत्रों में सघन पूछताछ की। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने बच्चे के व्याकुल माता-पिता को ढूंढ निकाला, जो भीगते हुए अपने लाल को तलाश रहे थे। बेटे को सकुशल देख परिजनों की आंखों में आंसू छलक पडे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User