नपा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष पर मानहानि का केस लगाया, दोनो ही भाजपा के सदस्य

Jul 2, 2024 - 20:08
Jul 2, 2024 - 20:12
 0  2.7k
नपा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष पर मानहानि का केस लगाया, दोनो ही भाजपा के सदस्य

गुना (आरएनआई) नगरपालिका में सब कुछ अच्छा नही चल रहा हैं,मतलब की सब खैरियत में हैं यह नही कहा जा सकता हैं। क्योंकि आज अपनी आवाज मुखर करके नगर पालिका के विरुद्ध आवाज उठाना नगर पालिका के अध्यक्ष को भारी पड़ गया हैं।

नगरपालिका की अध्यक्षा सविता गुप्ता ने आज उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी उर्फ धर्म के विरुद्ध मानहानि का प्रकरण गुना कोर्ट में पेश कर दिया हैं।

आपको बता दे कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो ही भाजपा के हैं और दोनो में जमकर निर्माण कार्यों को लेकर अनबन हैं। अब गुना जिले की भाजपा पार्टी अध्यक्ष और सिंधिया की ओर नजरे लगाए हैं।

उल्लेखनीय हैं कि बीते दिनों एडीएम ने नगरपालिका का निरीक्षण किया था, इस दोराण उपाध्यक्ष धर्म सोनी ने एडीएम से नपा अध्यक्ष के पति अरविद गुप्ता पर गुंडा गर्दी और मनमानी तरीके से नगरपालिका को चलाने का आरोप मीडिया के सामने लगाया था।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0