नगर पालिका द्वारा निर्मित दुकानों के बकायादारों की दुकानों को किया गया सील

अवैध रूप से कब्‍जा की गई दुकानों को नगर पालिका द्वारा किया गया अधिग्रहित

May 29, 2024 - 22:13
May 29, 2024 - 23:07
 0  243
नगर पालिका द्वारा निर्मित दुकानों के बकायादारों की दुकानों को किया गया सील

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राघौगढ़ सुश्री आर. अंजली के मार्गदर्शन में तहसीलदार एवं प्रभारी सीएमओ अनुराग जैन एवं नगर पालिका के समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों के संयुक्त दल द्वारा नगरपालिका द्वारा निर्मित दुकानों के बकायादारों की दुकानों को सील किया गया साथ ही जिन दुकानों पर अवैध रूप से कब्जा था, उन दुकानों से कब्जा हटाकर नगरपालिका ‌द्वारा अपने अधिग्रहण में लिया गया।
इसी क्रम में रुठियाई सब्जी मंडी के पास 16 दुकानों में से 13 दुकानों की राशि जमा की गई एवं 3 दुकानों का किराया जमा न करने के कारण सील की गई, रेलवे स्टेशन  स्थित 04 दुकान में से 3 की राशि जमा की गई एवं 1 दुकानों का किराया जमा न करने के कारण सील की गई,सुलभ काम्प्लेक्स स्थित 14 आवंटित दुकानो में से 10 दुकानों की राशि जमा की गई एवं 4 दुकाने किराया जमा नहीं करने के कारण सील की गई । अवैध रूप से कब्‍जा की गई 01 दुकानों को नगर पालिका द्वारा कब्जा हटवाकर आवंटित व्यक्ति को सौपी गई एवं बकाया राशि वसूल की गई। 
गेल-विजयपुर के समीप बने  कॉम्प्लेक्स की 22 दुकानों को किराया जमा नही करने पर सील किया गया। नगरपालिका ‌द्वारा बकायादारों को सूचना पत्र जारी कर 03 दिवस का समय दिया गया था, जिसके पालन में  सिलिंग कार्यवाही के दौरान राशि रुपये 13 लाख 33 हजार 47/- जमा कराई गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0