नगरपालिका क्षैत्र में सीवर लाईन की खुदाई, मरम्मत नहीं होने पर वार्ड क्रमांक 03 के पूर्व पार्षद ने जनसुनवाई में दिया आवेदन

Tuesday, June 20, 2023 - 15:30
0
नगरपालिका क्षैत्र में सीवर लाईन की खुदाई, मरम्मत नहीं होने पर वार्ड क्रमांक 03 के पूर्व पार्षद ने जनसुनवाई में दिया आवेदन

गुना। शहरी क्षैत्र नगरपालिका गुना अंनतर्गत लम्वे समय से सीवर लाईन का कार्य पूर्ण नहीं हो सका। जबकि समय अवधि निकल जाने पर उक्त कंम्पनी को अतिरिक्त समय काम को पूर्ण करने के लिए दिया गया। लेकिन व्यस्तम रास्ते हाट रोड की खुदाई चल रही हे ओर बारिश ने अपनी दस्तक दे दी है।

वहीं दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 03 दुर्गा कालोनी में मार्च माह में खुदाई करने के बाद जब रिपेयरिंग नहीं की गई। तो दिनांक आठ जून को एक आवेदन लिखित रूप से लेकर पूर्व पार्षद ने याद दिलाया। कार्य न होने के चलते आज कलेक्टर की जनसुनवाई में वार्ड के पूर्व पार्षद वीरेन्द्र शर्मा ने आवेदन देकर व्यापक लोकहित में इस गंम्भीर समस्या को इंगित करते हुए गुहार लगाई। तो आनन फानन में उक्त कंम्पनी द्वारा वार्ड क्रमांक 03 में रिपेयरिंग कार्य के लिए मशीनरी सहित मौके पर कार्य प्रारंभ करते हुए।

मौके पर वार्ड के पूर्व पार्षद वीरेन्द्र शर्मा खडे होकर कार्य पर निगरानी रखें हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User