धमनार के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शुरू की शिनाख्त की प्रक्रिया
गुना (आरएनआई) जिले के घमनार रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है। मृत युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। युवक के शरीर पर गहरी चोटों के निशान हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह चलती ट्रेन से गिरा हो सकता है। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई इस युवक को पहचानता हो या उसके परिजनों के बारे में जानकारी हो तो वह तुरंत निकटतम पुलिस थाना या रेलवे पुलिस चौकी से संपर्क करें, ताकि शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया जा सके। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

