दो साल बाद भी 5,884 करोड़ कीमत के 2 हजार के नोट नहीं आए वापस, RBI ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक 5,884 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट अभी भी चलन में हैं, जबकि 98.35 फीसद नोट वापस आ चुके हैं। 19 मई 2023 को वापस लेने की घोषणा के बावजूद, इतनी बड़ी राशि का जमा न होना चिंता का विषय है।

Oct 2, 2025 - 00:00
 0  0
दो साल बाद भी 5,884 करोड़ कीमत के 2 हजार के नोट नहीं आए वापस, RBI ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली (आरएनआई) भारतीय रिजर्व बैंक ने 2 हजार के नोट पहले ही चलन से हटा दिए हैं, लेकिन 5,884 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी बैंक को वापस नहीं लौटाए गए हैं और वह लोगों के पास हैं। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इस बात का खुलासा हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को 2 हजार रुपये मूल्य के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने का ऐलान किया था।

हालांकि 2000 रुपये के बैंक नोट अब भी वैध मुद्रा बने हुए हैं। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि चलन में मौजूद 2 हजार रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 30 सितंबर, 2025 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर 5,884 करोड़ रुपये रह गया है।

19 मई, 2023 को चलन से हटाए जाते समय कारोबार की समाप्ति पर इन नोटों का कुल मूल्य 3।56 लाख करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि 19 मई, 2023 तक चलन में रहे 2 हजार रुपये के कुल बैंक नोटों में से 98।35 प्रतिशत अब वापस आ चुके हैं।

इन नोटों को बदलने की सुविधा रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है। इसके अलावा, भारतीय डाक के माध्यम से 2 हजार रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए रिजर्व बैंक के किसी भी जारीकर्ता कार्यालय में भेजे जा सकते हैं।

आंकड़ों की माने तो 5,884 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट अभी भी लोगों के पास हैं। ऐसे में यह जानने के लिए कुछ लोग उत्सुक हैं आखिर ये किन लोगों के पास हैं, जो अभी तक बदले नहीं जा सके हैं। जबकि ये जल्द ही रद्दी बन सकते हैं।

दरअसल कई लोगों ने काली कमाई को छिपाने के लिए 2 हजार के नोटों का इस्तेमाल किया था, क्योंकि ये कम जगह में ज्यादा आ जाते हैं। ऐसे में माने जा रहा है कि ये वो नोट सकते हैं, जो काला धन छिपाने के लिए इस्तेमाल हुए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.