दिल्ली में आफत की बारिश: सड़कों पर जलसैलाब, जाम से हाहाकार, आतिशी का रेखा सरकार पर निशाना, एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी की

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। झमाझम बारिश की वजह से जहां लोगों को एक जगह बड़ी राहत मिली तो वहीं कुछ लोगों के लिए परेशानी भी लेकर आई। सुबह के वक्त बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव की समस्या सामने आई।

Jul 29, 2025 - 14:53
 0  81
दिल्ली में आफत की बारिश: सड़कों पर जलसैलाब, जाम से हाहाकार, आतिशी का रेखा सरकार पर निशाना, एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी की

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली समेत एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। जलभराव होने की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है। बीती रात से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। वहीं बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जबकि पूर्व सीएम आतिशी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बारिश के बीच हो रहे जलभराव पर दिल्ली सरकार को घेरा है। एक्स पर पोस्ट साझा कर आतिशी ने लिखा कि प्रगति मैदान के सामने वाली सड़क का हाल देखिए... 10 मिनट की बरसात हुई और दिल्ली पानी पानी हो गई। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आगे लिखा कि ये 4 इंजन वाली कमाल की सरकार है। पूछा कि कहां हैं दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा और क्या कर रही हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। 

राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। उड़ान संचालन में संभावित व्यवधान की चेतावनी दी गई है। भारी बारिश की वजह से कई उड़ानों पर असर पड़ा है। 

मंगलवार सुबह जैसे ही लोगों ने आंखें खोलीं, चारों ओर एक सुहावना और ठंडक भरा मौसम दिखाई दिया। आसमान से बादल झूम-झूमकर बरसे, लेकिन इस खुशनुमा बारिश ने लोगों को राहत के साथ-साथ मुश्किलें भी दीं। 

शहर के कई इलाकों में जलभराव ने राहों को रोकने की कोशिश की, मगर मंजिल की चाह में लोग भीगते हुए भी अपने-अपने सफर पर निकल पड़े। मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में हुए जलभराव में से बचते-बचाते लोग निकलते दिखे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.