थाना प्रभारी ने किया चोरों का पर्दाफाश, माल सहित चोर गिरफ्तार आरोन पुलिस को मिली दूसरी बार सफलता

Sunday, August 18, 2024 - 18:23
Updated: 2 years ago
0

आरोन (आरएनआई) जिला पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह सिंन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस मानसिंह ठाकुर व राघौगढ़ एसडीओपी मैडम दीपा टुडवे के निर्देश मैं चल रहे अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदोरिया ने चोरी का पर्दाफाश किया। आरोन पुलिस प्रशासन को दूसरी बार चोरी बारामंदी में सफलता मिली है। माल सहित दो युवकों को पुलिस ने चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदोरिया ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि दो टीम बनाकर आरोन पुलिस ने चोरों को माल सहित गिरफ्तार किया। जिसमें धारा 482/24 स्टूडियो कैमरे प्रकरण में 486/24 डीजे साउंड प्रकरण में एवं 461/9/24 ट्यूबवेल मोटर का माल पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। वहीं दूसरी और पुलिस प्रशासन ने नगर में रात्रि में अतिरिक्त पुलिस गस्त बढ़ाकर नगर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं  यातायात की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जगह-जगह चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात किए है। जिससे नगरवासियों मे हर्ष व्यक्त है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User