तीसरी कक्षा की मासूम का जंगल में मिला शव, इलाके में शोक और आक्रोश
गोटेगांव (आरएनआई) गोटेगांव तहसील के ग्राम गौरतला से बुधवार को लापता हुई मासूम बच्ची का शव गौरतला के जंगल में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर भेजा है, जहां चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची के साथ गंभीर अपराध किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों और कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
इस हृदयविदारक घटना के विरोध में आज श्रीनगर के व्यापारी संगठन ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने जो दोषी है उनको शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गहरा शोक, आक्रोश और भय का वातावरण बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कठघरे में लाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)