कांवड़ श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे डीएम-एसपी, जाना हालचाल, सुरक्षित यात्रा का दिया संदेश
श्रावण मास: जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कांवड़ श्रद्धालुओं का जाना हालचाल, सुरक्षित यात्रा का किया आह्वान।
जिलाधिकारी ने कांवड़ श्रद्धालुओं के साथ जिला प्रशासन के कर्मचारियों को भी मुरसान स्थित शिविर तक भेजते हुए निर्देश दिए कि शिविर में श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं के साथ ही स्वच्छ पेयजल, फल-फ्रूट, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करने के दिए निर्देश।
हाथरस, श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ श्रद्धालुओं से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ हाथरस-मथुरा मार्ग पर भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से आत्मीयता से बातचीत करते हुए उनके निवास जनपद एवं यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के मंगलमय एवं सकुशल यात्रा की कामना की।इस
अवसर पर जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने, अनावश्यक जल्दबाजी से बचने तथा सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।
श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन द्वारा मार्ग पर उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)