तस्करों की सिफारिश करना एसआई को भारी पड़ा, संदिग्ध भूमिका मानते हुए एसपी ने किया निलंबित

अफीम की तस्करी के मामले में गिरफ्तार दो युवकों की सिफारिश करने को लेकर एसपी तेजस्विनी गौतम ने एक प्रशिक्षु एसआई को सस्पेंड कर दिया है। मामले में एसआई की भूमिका की जांच की जा रही है।

Sunday, March 24, 2024 - 12:31
0
तस्करों की सिफारिश करना एसआई को भारी पड़ा, संदिग्ध भूमिका मानते हुए एसपी ने किया निलंबित

बीकानेर (आरएनआई) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए दो युवकों की सिफारिश एक प्रशिक्षु एसआई को महंगी पड़ गई। एसपी तेजस्विनी गौतम ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए एसआई को सस्पेंड कर दिया है और मामले में एसआई की भूमिका संदिग्ध मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं। 

पिछले दिनों पांचू थाना पुलिस ने अफीम की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। प्रशिक्षु एसआई रमेश बिश्नोई इन दोनों को बचाने की जुगत में लगा हुआ था। एसआई की संदिग्ध भूमिका के चलते जिला पुलिस अधीक्षक ने एसआई को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल इस मामले में एस आई की भूमिका की जांच की जा रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User