जूड़ो की राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में गुना की दो छात्रा - पायल तोमर को स्‍वर्ण एवं अंजली चौधरी को मिला कांस्‍य पदक, कलेक्‍टर द्वारा आज प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्‍मानित

Sep 17, 2024 - 20:58
Sep 17, 2024 - 20:59
 0  891
जूड़ो की राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में गुना की दो छात्रा - पायल तोमर को स्‍वर्ण एवं अंजली चौधरी को मिला कांस्‍य पदक, कलेक्‍टर द्वारा आज प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्‍मानित

गुना (आरएनआई) जूड़ो की राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में गुना की दो छात्राओं पायल तोमर को स्‍वर्ण पदक एवं अंजली चौधरी को कांस्‍य पदक प्राप्‍त हुआ। जिला जूड़ो एसोसिएशन के तत्‍वाधान में केन्‍द्रीय विद्यालय गुना की छात्राएं प्रशिक्षक गौरव प्रताप सिंह चौहान, ब्‍लैक बेल्‍ट एनआईसी कोच द्वारा प्रशिक्षित एवं सुनील शर्मा सचिव जूड़ो एसोसिएशन के मार्गदर्शन में वर्तमान में उत्‍कृष्‍ट विद्यालय गुना के जूड़ो नोडल केन्‍द्र में अभ्‍यास करते हुए केन्‍द्रीय विद्यालय की भोपाल में आयोजित राज्‍य प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक प्राप्‍त कर राष्‍ट्रीय जूड़ो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुयी हैं एवं दिनांक 10 से 14 सितंबर 2024 तक आगरा में आयोजित राष्‍ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में कुमारी पायल तोमर ने माइनस 40 किलोग्राम वजन सीनियर वर्ग में स्‍वर्ण पदक एवं कुमारी अंजली चौधरी ने भी माइनस 40 किलोग्राम वजन जूनियर वर्ग में कांस्‍य पदक प्राप्‍त कर जिले का नाम  राष्‍ट्रीय स्‍तर पर गौरवान्ति किया है।

आज दोनों ही छात्राओं की उक्‍त उपलब्धि पर कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका सम्‍मान किया। इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, प्रशिक्षक गौरव चौहान, सुनील शर्मा सचिव जूड़ो एसोसिएशन उपस्थित रहे।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0