जीतू पटवारी ने कहा ‘भारतीय जनता पार्टी करती है एंटी नेशनल एक्टिविटी’

पेपर लीक मामले पर कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए आरोप

Monday, June 24, 2024 - 16:52
Updated: 2 years ago
0
जीतू पटवारी ने कहा ‘भारतीय जनता पार्टी करती है एंटी नेशनल एक्टिविटी’

भोपाल (आरएनआई) पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी को घेरा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ ज़्यादातर मध्य प्रदेश से ही प्रारंभ होती है। बार बार एबीवीपी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के रूप में काम करने वाले लोगों को इस तरह के पदों पर बिठाया जाता है तो स्वाभाविक रूप से इस तरह का क्राइम करने में भारतीय जनता पार्टी एंटी नेशनल एक्टिविटी करती है।

पटवारी ने कहा कि ‘जहां पेपर लीक होता है वहां भाजपा का कॉलेज सामने आता है, ABVP के कार्यकर्ता सामने आते हैं, ABVP से निकले हुए कुलपति और प्रोफेसर सामने आते हैं। लेकिन अपने लोगों को आप सजा नहीं दे सकते हो, क्योकि आपकी ही नीयत में खौट है। और यही कारण है कि आज भी NTA के चेयरमैन प्रदीप जोशी का इस्तीफ़ा नहीं लिया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि अगर एबीवीपी का कार्यकर्ता किसी ऐसे पद पर बैठ गया और फिर पेपर लीक करता है तो वो इस देश के भविष्य पर कुठाराघात करता है। ये एक तरह से एंटी नेशनल ऐक्टिविटी में आता है। नरेंद्र मोदी जी में थोड़ी भी ईमानदारी हो तो उन्हें ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

बता दें कि कांग्रेस लगातार नीट परीक्षा मामले में NTA के चेयरमैन प्रदीप जोशी की नियुक्ति पर सवाल उठा रही है। उसका कहना है कि जबसे प्रदीप जोशी MPPSC अध्यक्ष बने तो परीक्षाओं में गड़बड़ी होनी शुरू हुई और पेपर लीक हुआ। इससे पहले दिग्विजय सिंह भी कह चुके हैं कि जब प्रदीप जोशी छत्तीसगढ़ गए तो वहां भी पेपर लीक हुआ और UPSC गए तो वहां से भी शिकायतें आने लगी। बता दें कि नीट परीक्षा परिणाम मामले में धांधली के आरोपों के बीच अब NTA चेयरमैन प्रदीप जोशी भी शक के घेरे में है। उनका संघ से पुराना संबंध बताया जा रहा है और ये भी कहा जा रहा है कि इन संबंधों का फ़ायदा उन्होंने कई पदों को पाने के लिए किया है। इस मामले पर अब कांग्रेस उनके इस्तीफ़े की मांग कर रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User