जिला शिक्षा अधिकारी ने अपार आईडी न बनाने वाले स्कूलों पर की कार्यवाही

Tuesday, March 4, 2025 - 21:43
Updated: 2 years ago
0
जिला शिक्षा अधिकारी ने अपार आईडी न बनाने वाले स्कूलों पर की कार्यवाही

गुना (आरएनआई) लोक शिक्षण संचालनालय ने समस्त स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के निर्देशों का पालन न करने वाले संस्था प्रधानों के विरुद्ध जिला शिक्षा अधिकारी चन्‍द्रशेखर सिसौदिया ने कठोर कार्यवाही करते हुए दो संस्था प्रभारियों को निलंबित, एक को सेवा समाप्ति का नोटिस और चार संस्था प्रभारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए।

जिला शिक्षा अधिकारी  सिसौदिया द्वारा जारी आदेशानुसार प्राथमिक शिक्षक मनोज राठौर प्रावि हथियाबड विकासखण्ड गुना और ब्रजेश किशोर किरार सहायक शिक्षक प्रावि खड़ेला विकासखण्ड बमोरी को निलंबित किया गया। इसी प्रकार बलबीर यादव गुरुजी प्रावि सेमराखेड़ा को अपार आईडी का कार्य प्रारम्भ न करने के कारण सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। अपार आईडी निर्माण में लापरवाही बरतने पर मदरसा एमएस मेमोरिया गुना, मदरसा दीनी दारुल उलूम गुना, मन स्पेशल स्कूल गुना और सरस्वती शिशु मंदिर चांचौड़ा के संचालकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। 

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन संस्थाओं का उत्तर समाधानपरक न पाए जाने पर उक्त संस्थाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User