जिला पंचायत सीईओ श्री कौशिक द्वारा की गयी ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा

Friday, October 11, 2024 - 20:28
Updated: 2 years ago
0
जिला पंचायत सीईओ श्री कौशिक द्वारा की गयी ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा

गुना (आरएनआई) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की ब्लॉकवार विस्तृत रूप समीक्षा की गयी। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती सोनू सुशीला यादव सहित जिला एवं ब्लॉक के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना कौशिक ने सर्वप्रथम बिना पूर्व अनुमति के बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अरविंद रघुवंशी सहायक विकासखण्ड प्रबंधक राघौगढ़ का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती सोनू सुशीला यादव को दिये। 

इस दौरान LokOS पोर्टल पर की जा रहीं एंट्री की समीक्षा करते हुए डिजिटल आजीविका रजिस्‍ट्रर एंट्री के लक्ष्य अनुसार 1200 से अधिक लंबित एंट्री को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 07 सहायक विकासखण्ड प्रबंधकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 03 दिवस में लंबित इंट्रीज को पूर्ण कराने के निर्देश जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती यादव को दिये। 

इसी प्रकार SHG Profile Entry की समीक्षा करते हुए 250 से अधिक एंट्री लंबित रहने वाले 11 सहायक विकासखण्ड प्रबंधकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कराने के निर्देश देते हुए 02 दिवस में लंबित सभी एंट्री पूर्ण कराने के निर्देश सहायक विकासखण्ड प्रबंधकों को दिये गए। उन्होंने प्रति दिवस की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश भी जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती सोनू सुशीला यादव को दिये गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User