जायंट्स ग्रुप ऑफ रंगोली ने कराई कई प्रतियोगिताएं

Tuesday, October 24, 2023 - 21:17
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-24 अक्टूबर। जायंट्स ग्रुप ऑफ रंगोली ने बड़ी धूमधाम से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें ड्राइंग कंपटीशन, रंगोली कंपटीशन व मेहंदी कंपटीशन का आयोजन आवास विकास कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर कराया। जिसमें उन्होंने दो वर्ग जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग रखे। ड्राइंग में 50 बच्चों ने प्रतिभाग लिया तथा कुल 75 बच्चों ने भाग लिया। ग्रुप के सभी सदस्यों ने मिलकर ड्राइंग का टॉपिक भक्ति रखा। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों की कला देखते ही बनती थी। हर बच्चा एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं व मेहंदी, रंगोली में अपनी कला प्रदर्शित कर रहे थे। निर्णायक मंडल ने काफी परेशानियां उठाकर निम्नलिखित बालकों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय में चयन किया। रंगोली, मेहंदी व ड्राइंग में क्रमशः प्रथम वंशिका, अंशिका, आन्या दूसरे स्थान पर मान्या दृष्टि व ऋषिका रही। तृतीय स्थान पर वंशिका,रितु, लावण्या कृष्णा नेहा,दिया अग्रवाल रही। सर्वप्रथम ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती जिया रस्तोगी ने देवी मां का जोत जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत करी व सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। उनके साथ सचिव श्रीमती राखी गर्ग, मधु अग्रवाल, कविता अग्रवाल, शोभा बंसल, बबली, चंचल आदि मौजूद थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User