जबलपुर CMHO संजय मिश्रा सस्पेंड : वित्तीय अनियमितता में पाए गए दोषी, जेडी हेल्थ के पद पर भी थे पदस्थ
जबलपुर स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान का बड़ा घोटाला सामने आया है। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि बिना सामग्री खरीदे ही करीब 1 करोड़ रुपये के बिल तैयार कर सरकारी खजाने से भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें से 93 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका था ।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, स्टोर शाखा में 17 और 24 मार्च को 13 फर्जी देयकों की एंट्री की गई थी, जबकि मौके पर कोई सामग्री उपलब्ध नहीं थी। लेखा शाखा की कैशबुक भी सितंबर 2025 के बाद अपडेट नहीं पाई गई, जिससे करोड़ों के लेन-देन को रिकॉर्ड से बाहर रखा गया ।
डॉ. संजय मिश्रा पहले भी भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विवादों में रहे हैं, जिनकी जांच लोकायुक्त स्तर पर जारी है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर इस मामले में विस्तृत जांच भी चल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)