चंबा-भरमौर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बस पर पहाड़ी से गिरे पत्थर; एक की मौत, चार घायल
हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गैहरा के समीप एक निजी बस पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बस में सवार श्रद्धालु चौरासी परिसर में आयोजित शिवा नुआला कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे गैहरा के पास बस गुजर रही थी, तभी पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिरकर बस से टकरा गए।
हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।
एसपी चंबा विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक और घायलों की पहचान के साथ हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)