घायल महिला को खटिया की मदद से पहुंचाया अस्पताल, नहीं मिली 108 एंबुलेंस की सुविधा
गुना (आरएनआई) मक्सूदनगढ़ से एक बार 108 एंबुलेंस की सुविधाओं की पोल खोलती तस्वीर निकलकर सामने आई है, पूरा मामला यह है कि, महिला मुलिया बाई पति श्याम बाबू सिलावट जंगल में लकड़िया लेने गई थी, इसी दौरान जंगली सूअर ने महिला पर हमला कर दिया, हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई, जैसे ही महिला की जानकारी, महिला के परिवार के लोगों को लगी तो,महिला के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए, और कई बार महिला के परिवार के लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया, पर 108 एंबुलेंस की कोई मदद, घायल महिला को नहीं मिल पाई, फिर महिला के परिवार के लोग, घायल महिला को खटिया के सहारे मक्सूदनगढ़ सरकारी अस्पताल के लिए रवाना हो गए, पर हैरानी की बात तो यह रही कई, घंटे बीत जाने के बाद भी, घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद नहीं मिल पाई, जबकि महिला का इलाज,मक्सूदनगढ़ सरकारी अस्पताल में डॉ, द्वारा किया गया, फिर इलाज के बाद महिला को गुना रेफर कर दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

