यूपी में अवैध घुसपैठियों पर योगी सरकार सख्त, हर जिले में बनेंगे अस्थायी डिटेंशन सेंटर
लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध घुसपैठ को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे अवैध विदेशी नागरिकों की तुरंत पहचान कर कार्रवाई शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों में अस्थायी डिटेंशन सेंटर स्थापित किए जाएं, जहां अवैध विदेशी नागरिकों को सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक रखा जाएगा। तय कानूनी प्रक्रिया के बाद ऐसे लोगों को उनके मूल देश भेज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और इसका प्रभाव जमीन पर दिखाई देना चाहिए।
सरकार के इस कदम को प्रदेश में अवैध घुसपैठ पर निर्णायक और महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



