गृहमंत्री शाह ने की पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता

गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों को सशक्त बनाने और केंद्र तथा राज्यों के बीच नीतिगत संरचना की बेहतर समझ को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघवाद के दृष्टिकोण पर जोर दिया है। उन्होंने विवादों को सुलझाने और सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय परिषदों के उपयोग की हिमायत की है। 

Monday, August 28, 2023 - 11:30
0
 गृहमंत्री शाह ने की पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता
Amit Shah

गुजरात। (आरएनआई) गुजरात के गांधीनगर में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरु हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बैठक की अध्यक्षता की। परिषद में गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव शामिल हैं। बैठक का आयोजन गुजरात सरकार के सहयोग से गृह मंत्रालय के तहत अंतर राज्य परिषद सचिवालय कर रहे हैं।
बैठक में यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों की त्वरित जांच व बुनियादी ढांचा और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों सहित कई विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों को सशक्त बनाने और केंद्र तथा राज्यों के बीच नीतिगत संरचना की बेहतर समझ को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघवाद के दृष्टिकोण पर जोर दिया है। उन्होंने विवादों को सुलझाने और सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय परिषदों के उपयोग की हिमायत की।
क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक के साथ-साथ प्रत्येक राज्य के दो वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे। गृह मंत्री पांच क्षेत्रीय परिषदों के अध्यक्ष हैं, जबकि संबंधित क्षेत्रीय परिषद में शामिल राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक तथा उपराज्यपाल इसके सदस्य हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User