गुना: नाबालिग दलित बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी अयान खान गिरफ्तार, सकल हिंदू समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग रखी
गुना (आरएनआई) अनुसूचित जाति वर्ग की नाबालिग लड़की से दुष्कृत्य के आरोपी की गिरफ्तारी तथा लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक उपाय करने की मांग का ज्ञापन आज सकल हिंदू समाज की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एएसपी मानसिंह ठाकुर को सौंपा गया।
पीड़ित बच्ची के पिता नहीं हैं। आरोप है कि हड्डी मिल निवासी आरोपी अयान खान पुत्र सगीर मोहम्मद ने इस बात का फायदा उठाया और उसे अपने झांसे में लेकर एक होटल में ले जाकर नाबालिग बच्ची के साथ न केवल रेप किया बल्कि उसके आपत्तिजनक फोटो वीडियो भी बना लिए ताकि उसे ब्लैकमेल करता रहे।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 15 सितंबर को एफआईआर दर्ज कर ली थी। सूत्रों ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने आरोपी अयान खान को पकड़ लिया है, उससे मोबाइल आदि जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
0



