वृंदावन: पति से विवाद के बाद महिला ने 15वीं मंजिल से छलांग लगाई, मौके पर मौत
मथुरा (आरएनआई)। वृंदावन की श्री कृष्णा हाइट्स सोसाइटी में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 28 वर्षीय महिला निधि उपाध्याय ने पति से विवाद के बाद इमारत की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पति फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तनाव इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि मामला फिलहाल आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही है।
घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जोरदार धमाका सुनाई दिया और बाहर आकर देखा तो महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के परिवार को सूचना दे दी गई है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फरार पति से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह साफ हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



