गुना हॉकी टूर्नामेंट में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की कमेंट्री बनी आकर्षण, पूर्व मंत्री सिसोदिया भी बोले
गुना (आरएनआई) गुना में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट के दौरान मैदान में रोमांच के साथ-साथ कमेंट्री ने भी दर्शकों का खास ध्यान खींचा। मैच के दौरान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने स्वयं कमेंट्री करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत किया।
मैच के अंतिम क्षणों में पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया भी कमेंट्री के दौरान अपनी प्रतिक्रिया और टिप्पणियां करते हुए सुनाई दिए। उनकी मौजूदगी और उत्साहपूर्ण शब्दों ने खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी जोश भर दिया।
इस अनोखे दृश्य ने यह संदेश दिया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि न केवल खेल आयोजन में मौजूद हैं, बल्कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गुना हॉकी टूर्नामेंट खेल भावना और सहभागिता का जीवंत उदाहरण बनता नजर आया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



