नवादा पुलिस की सख्ती ,थाना में अपराधियों का कराया गया गुंडा परेड, पुलिस ने अपराधियों को दी कड़ी चेतावनी
नवादा (आरएनआई) पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की 36 से अधिक दागी और संदिग्धों को सिरदला थाना परिसर में बुलाकर परेड कराई गई।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों को कड़ी चेतावनी दी।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई।
होली और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुंडा परेड के दौरान सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने सभी बदमाशों को अंतिम चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में कोई भी बदमाश किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवैधानिक या असामाजिक गतिविधियों में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिरदला थाना क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक चिन्हित दागी और संदिग्ध व्यक्तियों को थाने बुलाया गया।
थाना क्षेत्र में पूर्व में शराब के अवैध धंधे, हथियार रखने, छेड़खानी और अन्य संदिग्ध मामलों में संलिप्त रहे लोगों को विशेष रूप से तलब किया गया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की लगातार नजर है। होली और महाशिवरात्रि के दौरान क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नवादा पुलिस ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, आम जनता में डर का माहौल बनाने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों पर पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी । पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनी रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)