गुना में रहवासी क्षेत्र से 8 कट्टे अवैध पटाखे बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Oct 16, 2025 - 21:44
Oct 16, 2025 - 21:45
 0  243

गुना (आरएनआई) सीएसपी गना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा बीते रोज शहर के रहवासी इलाके में अवैध विस्‍फोटक सामग्री निर्माण और भंडारण की सूचना पर तत्‍परता से कार्यवाही करते हुए 08 कट्टों में हाथ से बने देशी पटाखे बरामद कर दो आरोपियों पर कार्यवाही की गई है।

 बीते रोज गुना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई थी कि शहर के जाट मौहल्‍ला में उदासी आश्रम गली स्थित एक घर में विस्‍फोटक सामग्री (देशी पटाखे) बनाकर उनका भंडारण किया जा रहा है । रहवासी इलाके में विस्‍फोटक सामग्री निर्माण एवं भंडारण किए जाने की सूचना को पुलिस द्वारा गंभीरता लेकर सूचना की तस्‍दीक और कार्यवाही हेतु गुना कोतवाली से पुलिस की एक टीम तत्‍काल जाट मौहल्‍ला में मुखबिर के बताए घर के पास पहुंची, जहां पर पुलिस को देखते ही उक्‍त घर से दो लड़कों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जिन्‍हें पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया । जिनके द्वारा पूछताछ पर अपने नाम ईशान पुत्र राज मंसूरी उम्र 19 साल एवं इरफान पुत्र गफूर मंसूरी उम्र 18 साल निवासीगण उदासी आश्रम गली जाट मौहल्‍ला गुना के होना बताये एवं जिनके द्वारा घर के तलघर में देशी पटाखे बनाना बताया। इसके बाद पुलिस ने तलघर में जाकर देखा तो वहां पर 08 कट्टों में हाथ से बने देशी पटाखे भरे हुए मिले, जिनके संबंध में उक्‍त लड़कों से पटाखा निर्माण एवं भंडारण करने का लायसेंस मांगा जाने पर उनके पास कोई लायसेंस नहीं होना बताया। 

तदोपरांत पुलिस ने मौके से बरामद 08 कट्टों में अवैध देशी पटाखे कीमती करीबन 10 हजार रूपये को विधिवत जप्‍त कर दोंनो आरोपियों के विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 569/25 धारा 288 बीएनएस एवं विस्‍फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक सतीश सरवैया, प्रधान आरक्षक अशोक सरोज, प्रधान आरक्षक दीपक तोमर, आरक्षक विनय धाकड़, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक जितेंद्र वर्मा, आरक्षक शिवराज रघुवंशी, आरक्षक हाकिम यादव, महिला आरक्षक रश्मि सेन, सैनिक रंजीत समर आदि की सराहनीय भूमिका रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0