गुना में बनेगी आधुनिक फल-सब्जी मंडी, कलेक्टर ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

Sunday, June 14, 2026 - 15:03
Updated: 2 months ago
0
गुना में बनेगी आधुनिक फल-सब्जी मंडी, कलेक्टर ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

गुना,(आरएनआई)शनिवार को पुरानी गल्ला मंडी, प्रस्तावित नवीन सब्जी एवं फल मंडी स्थल तथा नानाखेड़ी स्थित खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम श्रीमती शिवानी पाण्डेय, सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पुरानी गल्ला मंडी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन कर कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी परिसर स्थित पार्क को सुव्यवस्थित करने, पार्क क्षेत्र में पेवर्स ब्लॉक लगाने तथा अतिक्रमण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मंडी सचिव को व्यापारियों के सहयोग से विस्तृत एवं चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने एकलव्य विद्यालय के सामने स्थापित होने वाली प्रस्तावित नवीन सब्जी एवं फल मंडी स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान सब्जी मंडी क्षेत्र में अत्यधिक भीड़भाड़ एवं यातायात का दबाव बना रहता है। 

उन्होंने बताया कि नवीन मंडी के लिए लगभग 3.25 हेक्टेयर (करीब 16 बीघा) भूमि उपलब्ध कराई गई है तथा मंडी का लेआउट प्लान तैयार होकर अनुमोदित हो चुका है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि नवीन मंडी के विकसित होने से वर्तमान मंडी क्षेत्र पर दबाव कम होगा, यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा तथा किसानों, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि नवीन सब्जी एवं फल मंडी के संचालन से शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को राहत मिलेगी तथा कृषि उपज एवं फल-सब्जी व्यापार के लिए अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

 

नानाखेड़ी खाद वितरण केंद्र का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने नानाखेड़ी स्थित खाद वितरण केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किसानों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है तथा वर्तमान में तीन पीओएस मशीनों के माध्यम से खाद वितरण किया जा रहा है। एक मशीन तकनीकी कारणों से बंद है, जिसे शीघ्र बदलने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद कुल पांच पीओएस मशीनों के माध्यम से खाद वितरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने किसानों को जानकारी दी कि हाल ही मे खाद की नई रैक प्राप्त हुई है और खाद का वितरण लगभग सभी समितियों तक किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप दूर आकर परेशान ना हो अपनी निकटतम सहकारी समिति से ही खाद प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि जो किसान समिति के सदस्य नहीं हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर समिति के माध्यम से अपने निकटतम केंद्र से खाद प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को दूर-दराज के वितरण केंद्रों तक आने की आवश्यकता नहीं होगी और खाद वितरण व्यवस्था अधिक सुचारु एवं सुविधाजनक बनी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User