गुना में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली, देशभक्ति और स्वच्छता के संदेश से गूंजा शहर

Monday, August 11, 2025 - 21:13
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत सोमवार को गुना की सड़कों पर अद्वितीय देशभक्ति का नजारा देखने को मिला। पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त अगुवाई में निकाली गई भव्य तिरंगा वाहन रैली ने पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया। राष्ट्रीय ध्वज लहराते वाहनों का काफिला, देशभक्ति के गीत और झण्‍डे को थामे प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों का उत्‍साह गर्व का संचार कर रहा था।

आज आयोजित रैली की शुरुआत जिला कलेक्‍ट्रेट से हुई, जिसमें कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी और अपर कलेक्टर  अखिलेश जैन ने साइकिल चलाकर जनसंदेश दिया कि देशप्रेम और स्वच्छता, दोनों हमारे कर्तव्य हैं। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक दोपहिया व चौपहिया वाहनों से इस महाअभियान का हिस्सा बने।

स्पीकर से गूंजते देशभक्ति गीतों ने रैली के उत्साह को नई ऊंचाई दी। तिरंगा वाहन रैली हनुमान चौराहा, तेलघानी चौराहा, एबी रोड, जयस्तंभ चौराहा, सदर बाजार, हाट रोड होते हुए पुनः कलेक्‍ट्रेट में संपन्न हुई। इस अवसर पर गुना कलेक्‍ट्रेट स्थित सेल्‍फी पाइंट पर कलेक्‍टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्‍य अधिकारियों द्वारा सेल्‍फी भी ली।

कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया कि 15 अगस्त तक जिलेभर में देशभक्ति और स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने नगरीय निकायों और पंचायतों में भी तिरंगा रैली के आयोजन की जानकारी दी और सभी जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने तथा इस जनअभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

आज इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, प्रभारी सीएमओ एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री मंजुषा खत्री सहित नगरपालिका उपाध्‍यक्ष धरम सोनी अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने उत्‍साहपूर्वक सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User