गुना पुलिस का बड़ा खुलासा: सूने मकान से हुई लाखों की चोरी का राजफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
गुना (आरएनआई) कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस.चौहान और उनकी टीम द्वारा शहर में विगत मई माह में गुना शहर के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में एक सूने मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी का राजफास किया गया है ।
01 मई 2025 को फरियादी अमर सिंह लोधा निवासी विश्कर्मा कॉलोनी बूढ़े बालाजी गुना के द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 29 अप्रेल 2025 को वह अपने परिवार सहित अपनी बेटी की शादी के लिए मैरिज गार्डन गया था । अगले दिन घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा होकर अंदर रखे सोने-चांदी के जेबर जिसमें सोने की दो जोड़ झुमकी, एक लॉकेट और एक मंगलसूत्र एवं चांदी का एक कमरबंद, एक चूड़ा, तीन जोड़ पाजेब और बिछिया गायब मिले, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर चोरी कर ले गया है । जिसकी रिपोर्ट पर से गुना कोतवाली में अप.क्र. 259/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण क़ायम कर विवेचना मे लिए गया था ।
गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में तत्परता से कार्यवाही हेतु दिये जा रहे निर्देशों के तहत गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान द्वारा उक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी हेतु तत्काल पुलिस की एक टीम गठित की गई साथ ही अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अज्ञात आरोपी की पतारसी के निरंतर प्रयास किये गये ।
अज्ञात आरोपी की पतारसी के क्रम में गत् दिनांक 19 अगस्त 2025 को गुना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति अपने साथ सोने चांदी के कुछ जेबर लिए हुये गुना की पवन कॉलोनी में देखे गये हैं। इस सूचना के मिलते ही गुना कोतवाली से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल पवन कॉलोनी पहुंचकर संदिग्धों की तलाश की गई और जिनके मिलते ही पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम संतोष पुत्र ओमकार कुशवाह उम्र 37 साल निवासी पुरानी छावनी गुना एवं बब्लू पुत्र मुन्नालाल कुशवाह उम्र 32 साल निवासी बंगला मोह्हल्ला गुना के होना बताये । पुलिस द्वारा जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से चांदी की तीन जोड़ पायल, एक करधोनी, एक जोड़ बिछिया एवं सोने का एक लॉकेट मिला, जिनके संबंध में पूछने पर बताया कि उनके द्वारा अपने साथी सनी राजपूत और हऊआ के साथ मिलकर दिनांक 29 मई 2025 कि रात बूढ़े बालाजी के एक सूने मकान मे उन्हें चोरी किया था । आरोपियों से बरामद जेबर कुल कीमती लगभग 75 हजार रूपये को चोरी के उपरोक्त प्रकरण में विधिवत जप्त कर दोंनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और जिन्हें आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है । प्रकरण में फरार शेष दो आरोपियों सनी राजपूत और हऊआ की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर प्रकरण में शेष माल बरामद किया जावेगा ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक सतीश सरवैया, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक दीपक तोमर, आरक्षक शिवकुमार, आरक्षक विनय धाकड़, आरक्षक दीपेश रावत, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा,आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक हाकिम सिंह यादव एवं सैनिक रंजीत समर की विशेष भूमिका रही है ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



