गुना नगरपालिका में सूचना के अधिकार का उल्लंघन, आवेदकों को नकल प्राप्ति में हो रही कठिनाई

Wednesday, October 9, 2024 - 15:00
Updated: 2 years ago
0
गुना नगरपालिका में सूचना के अधिकार का उल्लंघन, आवेदकों को नकल प्राप्ति में हो रही कठिनाई

गुना (आरएनआई) नगर पालिका परिषद गुना में नही दी जाती नकल, चाहे साधारण आवेदन प्रस्तुत करो या सूचना के अधिकार के अंतर्गत लेकिन जिम्म्मेदार कर्मचारी/ अधिकारी इनका अक्सर मखोल उड़ाते हैं,और सूचना का अधिकार अधिनियम का भी इनमें कोई भय या खोफ व्याप्त नही है, जानकारी अनुसार एक आवेदिका ने बताया कि  उनके द्वारा माह जून 2024 में सूचना के अधिकार के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत कर नगरपालिका गुना से आवेदन की प्राप्ति भी ली है, लेकिन राजस्व साखा प्रभारी और पालिका के अधिकारी महोदय द्वारा आज दिनांक तक जानकारी प्रदाय नही की गई है। सामान्य साखा में सूचना का अधिकार का कार्य देख रहे कर्मी भी गुमराह करते हैं, कोई सही जानकारी आवेदन के विषय मे नही देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User