गुना जामा मस्जिद विवाद: सदर आसिफ खान बर्खास्त, वक्फ बोर्ड ने कमेटी भी भंग की

Saturday, May 31, 2025 - 14:32
Updated: 1 year ago
0
गुना जामा मस्जिद विवाद: सदर आसिफ खान बर्खास्त, वक्फ बोर्ड ने कमेटी भी भंग की

गुना (आरएनआई) गुना शहर की जामा मस्जिद में सदर आसिफ खान की नियुक्ति के बाद हुए भ्रष्टाचार को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है ।इसी बीच अब वक्फ कमेटी ने गुना जामा मस्जिद के सदर आसिफ खान को हटा दिया है। इसके साथ ही जमा मस्जिद कमेटी भंग कर दी है।

 बता दें की जामा मस्जिद के सदर पद पर आसिफ खान की नियुक्ति के साथ ही उनकी यह नियुक्ति सवालों के घेरे में आ गई थी ।वहीं मस्जिद में होने वाले चंदे और अन्य कार्यों का हिसाब किताब जब उनसे मांगा जाता था ,तो वह चुप्पी साध लेते थे। इसके साथ ही वह हिसाब मांगने वाले मुस्लिम समाज के जिम्मेदारों पर आरोप लगाकर उनकी झूठी शिकायत कर देते थे ।यह मामला वक्फ कमेटी के पास भी पहुंचा। जिसके बाद वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सनब्बर पटेल ने जामा मस्जिद सदर आसिफ खान को हटाने के आदेश दिए।वहीं आसिफ खान की कार्यशैली से नाराज होकर मस्जिद कमेटी के 11 में से 9 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब वक्फ बोर्ड ने आसिफ खान को गुना शहर की जामा मस्जिद के सदर पद से हटा दिया है ।वहीं उनके द्वारा की गई मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जिम्मेदार इकबाल खान और अन्य जिम्मेदारों की शिकायत को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने एसपी अंकित सोनी को आवेदन देकर इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User