गुना के म्याना थाना क्षेत्र में मोरखेड़ी गाँव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को डायल-112/100 एफ आर व्ही ने अस्पताल पहुँचाया

Saturday, March 1, 2025 - 22:09
Updated: 2 years ago
0
गुना के म्याना थाना क्षेत्र में मोरखेड़ी गाँव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को डायल-112/100 एफ आर व्ही ने अस्पताल पहुँचाया
गुना (आरएनआई) जिले  के म्याना थाना क्षेत्र में मोरखेड़ी गाँव के पास मोटर साइकिल दुर्घटना मे एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 28-02-2025 को शाम 07 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अमन चीमा एवं पायलेट विवेक रघुवंशी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि लालजीराम पुत्र घासीराम जाटव उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम तिन्सयाई, मोटर साइकिल से म्याना से अपने घर तिन्सयाई जा रहा था जिसका रास्ते में मोरखेड़ी गाँव के पास ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया था।
         डायल-112/100 एफ आर व्ही जवानों द्वारा घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया जहाँ उपचार किया जा रहा हैं।
Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User