डॉ. राजपूत ने खुद रक्तदान कर गंभीर प्रसूता की जान बचाई, सफल ऑपरेशन से जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Saturday, March 1, 2025 - 22:10
Updated: 2 years ago
0
डॉ. राजपूत ने खुद रक्तदान कर गंभीर प्रसूता की जान बचाई, सफल ऑपरेशन से जच्चा-बच्चा सुरक्षित

गुना (आरएनआई) जिला अस्पताल गुना में एक गंभीर प्रसूता की जान बचाने के लिए पदस्थ डॉ. सतीश राजपूत स्त्री रोग विशेषज्ञ ने न केवल खुद रक्तदान किया, बल्कि सफल ऑपरेशन कर जच्चा-बच्चा को सुरक्षित रखा। दरअसल बमोरी निवासी पिंकी पति मेमू भील को गत दिवस गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया था। उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी, लेकिन जांच में पाया गया कि उसका हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 6 फीसदी था और उसके खून में संक्रमण काफी ज्यादा था। इसके अलावा, गर्भस्थ शिशु की धडक़न भी बहुत धीमी हो गई थी, जिससे स्थिति और भी नाजुक हो गई। ऐसे में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का फैसला किया, लेकिन रक्त की भारी कमी के कारण यह कठिन हो गया।

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए, जिला अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉ. राजपूत ने खुद रक्तदान कर उसकी जान बचाने की पहल की। रक्तदान के बाद उन्होंने तुरंत ऑपरेशन किया, जिसमें जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User