क्षय रोगियों को सौंपा राष्ट्रीय ध्वज व पोषण पोटली

Thursday, August 14, 2025 - 21:16
Updated: 1 year ago
0
क्षय रोगियों को सौंपा राष्ट्रीय ध्वज व पोषण पोटली

फतेहपुर (आरएनआई) जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर केमिस्ट एवं ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने अशोक मेडिकल स्टोर अशोक नगर स्थित अपने दवा केन्द्र पर जिला औषधि निरीक्षक संजय दत्त एवं जिला क्षयरोग अधिकारी की उपस्थिति में 25 उपचाराधीन क्षय रोगियों को राष्ट्र ध्वज एवं पोषण पोटली वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत होकर कार्यक्रम का एक भाग बनने के अवसर पर उनके द्वारा हर्ष व्यक्त किया। जिला औषधि निरीक्षक ने अन्य सदस्यों को भी अध्यक्ष से प्रेरणा लेते हुए इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दिनेश चन्द्र गुप्ता, अर्पित अग्रहरि, अरूणेश गुप्ता, मो० नसीम, वसीम अहमद खान, कुलदीप आदि उपस्थित रहें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User