केंद्रीय मंत्री सिंधिया का 4 दिवसीय संसदीय क्षेत्र प्रवास, बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलेंगे, हाल-चाल पूछेंगे और राहत कार्यों का करेंगे निरीक्षण

Wednesday, August 20, 2025 - 20:29
Updated: 1 year ago
0
केंद्रीय मंत्री सिंधिया का 4 दिवसीय संसदीय क्षेत्र प्रवास, बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलेंगे, हाल-चाल पूछेंगे और राहत कार्यों का करेंगे निरीक्षण

ग्वालियर/गुना/शिवपुरी/अशोकनगर (आरएनआई) केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री और गुना लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के 4 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम पर 21 अगस्त की दोपहर को ग्वालियर पहुँच रहे हैं। उनका यह प्रवास कार्यक्रम  21 से 24 अगस्त तक जारी रहेगा। सिंधिया का यह दौरा मुख्य रूप से हाल ही में उनके संसदीय क्षेत्र गुना शिवपुरी और अशोकनगर जिलों में बारिश से हुई अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, व्यवस्थाओं के अवलोकन और पीड़ितों से संवाद के उद्देश्य से हो रहा है। उक्त प्रवास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के बाढ़ प्रभावित गाँवों और क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहाँ विगत दिनों हुई भीषण बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिस पर सिंधिया शुरू से ही लगातार नज़र बनाए हुए हैं।

जनसमूह से करेंगे संवाद
अपने उक्त प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों  का निरीक्षण कर जनसमूह से संवाद भी करेंगे। सिंधिया का कहना है कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र को हमेशा अपना परिवार माना है इसलिए उनका उद्देश्य केवल नुकसान का आकलन करना ही नहीं है, बल्कि हर किसान, हर परिवार और हर बच्चे की चिंता को सुनना और उसे दूर करने का प्रयास करना है। 

शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
केंद्रीय मंत्री अपने आज के इस 4 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी के लिलवाड़ा, संगेश्वर, लगदा, लालपुर, बांसखेड़ा गाँव तथा चंदेरी के अखाईघाट, साजापुर, पोरू खेड़ी, अमरोड़ खेड़ी और अशोकनगर के मुंगावली स्थित बारखेड़ा जमाल, गोरा बहादुरपुर और शहर के आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहाँ हुए नुकसान का जायजा लेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अपने स्थानीय कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे। 

उक्त प्रवास के आख़िरी दिन 24 अगस्त को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना जिले के बाढ़ प्रभावित कोलारस गाँव, बमोरी स्थित तुमादा गाँव, बाँधा गाँव और फतेहगढ़ गाँव का दौरा करेंगे तथा बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User