केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के समर्थन में केवीनेट मंत्री श्री सिलावट ने किया जन संपर्क

Monday, April 22, 2024 - 22:57
Updated: 3 years ago
0
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के समर्थन में केवीनेट मंत्री श्री सिलावट ने किया जन संपर्क

गुना (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने विभिन्न बैठके कर सघन जन संपर्क किया। गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी श्री सिंधिया के समर्थन मे सोमवार को विभिन्न प्रतिनिधियों साथ बैठके की इसी के साथ ही उन्होंने प्राइवेट स्कूल एसोसियेशन के साथ नगर के सकूल संचालकों के साथ बैठक कर जनसंपर्क किया। 

श्री सिलावट ने कहा की इस बार का लोकसभा चुनाव सरकार बनाने का चुनाव नही हे बल्कि राष्ट्र को परम वैभव बनाने का चुनाव हे।उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में किए गए जन हितैषी कामों को गिनाया। उन्होंने कहा की भाजपा जो कहती है वह करती हे यही मोदी की गारंटी हे। मोदी के नेतृत्व में देश सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर आगे बड़ रहा हे। उन्होंने चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी  को इतिहासिक मतों से जिताने का आग्रह किया। बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने संबोधित कर इस लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश हित में मतदान का आग्रह किया। 

इस अवसर पर गुना विधानसभा संयोजक आलोक विजयवर्गीय, जिला उपाध्याझ गिर्राज भार्गव, भाजपा नेता सुनील अग्रवाल,  विकास जैन नखराली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User