कुमार रत्नेश्वर सिंह को सम्मानित किया गया

हिमांशु, पत्रकार

Wednesday, March 18, 2026 - 17:50
Updated: 5 months ago
0
कुमार रत्नेश्वर सिंह को सम्मानित किया गया

दरभंगा, 18 मार्च 2026 (आरएनआई) दरभंगा राज परिवार के कुमार रत्नेश्वर सिंह को कल शाम सार्क जर्नलिस्ट फोरम (एसजेएफ)की ओर से सम्मानित किया गया।

एसजेएफ के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. समरेन्द्र पाठक ने पारंपरिक मिथिला पाग पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कई समाजसेवी एवं पत्रकार मौजूद थे।

हाल में स्वर्गवासी हुईं राजमाता कामसुंदरी देवी के द्वादशा में राज परिवार की ओर से निमंत्रित डॉ पाठक नहीं पहुंच पाए थे।राजमाता को कुमार रत्नेश्वर सिंह ने मुखाग्नि दी थी।राज कुमार श्री सिंह गुजरे जमाने में बिहार से प्रकाशित सुप्रसिद्ध हिंदी एवं अंग्रेजी दैनिक आर्यावर्त एवं द इंडियन नेशन के निदेशक मंडल में भी शामिल रहे हैं।

डॉ.पाठक ने अपने गृह क्षेत्र मिथिला प्रवास के दौरान पत्रकारिता,शिक्षा, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के कई अन्य हस्तियों से भी मुलाकात की,जिनमें प्रमुख समाज सेविका श्रीमती नीलम झा शामिल हैं,जिनका हाल ही में देश के जाने माने नेत्र रोग विशेषज्ञ पद्मशी डॉ.जे.एस. तितियाल द्वारा आंखों की सर्जरी की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User