कार्तिकेय सिंह चौहान भी हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुरीद

विचारधारा के लिए कार्य कर रहे है, चुनाव लड़ने की मंशा नही

Wednesday, April 19, 2023 - 21:30
Updated: 4 years ago
0
कार्तिकेय सिंह चौहान भी हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुरीद

गुना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह बुधवार को गुना जिले के राधौगढ़ ओर बमोरी के दौरे पर हैं। वे गुना और बमौरी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर युवाओं को टिप्स देते हुए मध्यप्रदेश में युवा नेतृत्व को एक कर रहे है। युवाओं के तरजीह दिए जाने के सवाल पर युवाओं के प्रेणना श्रोत कार्तिकेय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ की है।

उन्होंने भाजपा को अनुभवी और युवा नेतृत्व से सम्पन्न बताया है। मुख्यमंत्री के पुत्र ने चुनावी मैदान में उतरने की संभावनाओं का खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वह विचारधारा के लिए काम कर रहे हैं, उनका उद्देश्य टिकट प्राप्त करना नहीं है। हर व्यक्ति अगर मेहनत कर रहा है, काम कर रहा है, तो जरूरी नहीं है कि उसकी चुनाव लड़ने की मंशा हो। हमारा मोटिवेशन हमारी विचारधारा है। उनसे जब पूछा गया कि अगर संगठन कहता है कि वह चुनाव लड़ें, तो उन्होंने कहा कि उनका विचारधारा को लेकर काम करने का मन है। चुनाव लड़ने का कोई मन नहीं है। मैं इस देश में और प्रदेश में एक ही सरकार को देखना चाहता हूँ। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने।

उन्होंने कहा कि वह सामाजिक लोगों से मिलने के लिए आये हैं। मंत्री जी के क्षेत्र में सामाजिक लोगों से बात करने आये हैं। इसमे राजनैतिक-गैर राजनीतिक दोनों पक्ष हैं। कुल मिलाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए यहां पर आए हैं। उन्होंने कहा कि गृहक्षेत्र सीहोर में स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अलग-अलग आयोजन कराए हैं। एक स्वस्थ शरीर ही सभी कर्मों को करने का मार्ग होता है। युवाओं से संपर्क बनाने के लिए स्पोर्ट्स एक जरुरी माध्यम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User