कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के वायरल वीडियो पर बीजेपी हमलावर, वीडी शर्मा ने पूछा ‘कांग्रेस मोहब्बत की दुकान है या गाली की’

Thursday, October 17, 2024 - 21:01
Updated: 2 years ago
0
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के वायरल वीडियो पर बीजेपी हमलावर, वीडी शर्मा ने पूछा ‘कांग्रेस मोहब्बत की दुकान है या गाली की’

भोपाल (आरएनआई) बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस की मानसिकता सनातन को खत्म करने की है। श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो नशे की स्थिति में लग रहे हैं और भगवान शिव के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। इसे लेकर अब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सवाल किया कि ये कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान है या गाली की दुकान है। इसी के साथ उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस बताए कि वो अपने विधायक पर क्या कार्रवाई कर रही है।

श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नशे में भगवान शिव के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद कई स्थानों पर हिंदू संगठनों से विरोध प्रदर्श भी किया। घटना के विरोध में श्योपुर में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

वीडी शर्मा ने कांग्रेस से किए सवाल
इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘कांग्रेस की सनातन को खतम करने का शुद्ध मानसिकता दिखाई देती है। मैं राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि ये कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान है कि गाली की दुकान है। और कांग्रेस के एक विधायक के द्वारा भगवान शंकर पर इस प्रकार की टिप्पणियां और कांग्रेस नेताओं की चुप्पी क्या कहती है। अभी मीडिया ने दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने प्रश्न लेने से मना कर दिया। अरे देश आपसे पूछना चाहता है कि आपकी ये दुकान जिसे आप मोहब्बत की दुकान कहते हैं ये गाली की दुकान क्यों बनी है। सनातन को खतम करना, हिंदू देवी-देवताओं को अपमान करना यही आपका एजेंडा है इस बारे में राहुल गांधी जी और खड़गे जी क्या इससे सहमत है। इसका जवाब कांग्रेस दे और ये भी बताए कि बाबू जंडेल के खिलाफ़ क्या कार्रवाई कर रही है।

कांग्रेस विधायक के वायरल वीडियो पर हंगामा
इससे पहले बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी इस मामले पर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का भगवान भोलेनाथ का नाम लेकर  गाली बकते हुए का वीडियो वायरल होने के बाद , सनातन विरोधी पूरी कांग्रेस मौन हो गई है…?  किसी भी कांग्रेसी नेता ने अभी तक इस विधायक का विरोध करने की हिम्मत नहीं दिखाई है। होना तो यह था कि इन विधायक को तुरंत कांग्रेस से बाहर कर देना था , कांग्रेस को धार्मिक भावनाएँ आहत को लेकर देश की जनता से अविलंब माफी माँगना थी लेकिन कार्यवाही की बजाय कांग्रेस इन विधायक को बचाने की झूठी स्क्रिप्ट लिखने की तैयारी कर रही है।’ उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी को इसपर जवाब देना होगा।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User