कांकेर में बीएलओ एवं सुपरवाइज़रों का प्रशिक्षण सम्पन्न, विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की गई

Saturday, January 3, 2026 - 23:02
Updated: 7 months ago
0
कांकेर में बीएलओ एवं सुपरवाइज़रों का प्रशिक्षण सम्पन्न, विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की गई

कांकेर (आरएनआई) शनिवार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 81 कांकेर के *निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री अरूण वर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभा कक्ष में बीएलओ और सुपरवाइज़रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत प्राप्त *नो मैपिंग डाटा, लॉजिकल एरर्स और विभिन्न फॉर्मों की समीक्षा की गई। आगामी कार्य योजना पर चर्चा हुई ताकि पुनरीक्षण कार्य समय पर और त्रुटिरहित हो।

नाम जोड़ने के 1920 आवेदन मिले, जिसके लिए बीएलओ को प्रारूप वितरित कर दिए गए। दावा-आपत्ति फॉर्म भरने और मतदान केंद्रों पर जानकारी चस्पा करने के निर्देश दिए गए, ताकि मतदाताओं को सही एवं पारदर्शी जानकारी मिल सके। सभी संबंधित अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइज़र्स इस प्रशिक्षण में उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User