रायपुर की फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों में मची अफरा-तफरी

Tuesday, October 20, 2026 - 00:26
0
रायपुर की फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों में मची अफरा-तफरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को पोरवाल टार प्रोडक्ट्स लिमिटेड की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही परिसर में मौजूद मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। आग से उठता धुएं का घना गुबार दूर तक दिखाई दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को लगाया गया। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टायर निर्माण की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले टार के रिसाव से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। आग से फैक्ट्री को हुए नुकसान का आकलन और घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User