करीला धाम मेले की तैयारियों का कलेक्टर ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Monday, March 17, 2025 - 16:03
Updated: 2 years ago
0
करीला धाम मेले की तैयारियों का कलेक्टर ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

अशोकनगर (आरएनआई) कलेक्‍टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने आज करीला पहुंचकर रंगपंचमी पर मां जानकी माता मंदिर करीला धाम पर 18 मार्च से 20 मार्च 2025 तक लगने वाले तीन दिवसीय वार्षिक मेला की तैयारियां एवं व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ sp सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पेयजल, विद्युत, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  विनीत कुमार जैन, पूर्व सांसद डॉ. के पी यादव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User