कब मिलेंगे ₹2500?: एमसीडी सदन में भिड़े आप-भाजपा पार्षद, फ्री गैस सिलेंडर का मुद्दा भी उठाया

दिल्ली के एमसीडी सदन में आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों  ने एक दूसरे पर जोरदार हमला किया। सदन में इस दौरान पार्षद मेयर के आसन पर चढ़ गए और उनको बोलने से रोकते हुए उनका माइक तोड़ दिया।

Monday, March 17, 2025 - 14:49
0
कब मिलेंगे ₹2500?: एमसीडी सदन में भिड़े आप-भाजपा पार्षद, फ्री गैस सिलेंडर का मुद्दा भी उठाया

नई दिल्ली (आरएनआई) एमसीडी सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों ने एक दूसरे के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने दिल्ली सरकार की ओर से ढाई हजार रुपए महिलाओं को पेंशन के तौर पर नहीं देने और होली पर गैस सिलेंडर नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए विरोध किया।

भाजपा पार्षदों ने आम आदमी पार्टी अल्पमत में होने का मुद्दा उठाते हुए एजेंडा पास करने के कदम को गैरकानूनी करार दिया। इस दौरान भाजपा पार्षद नेता सदन मुकेश गोयल के पास पहुंचे और उन्होंने एजेंडा पास करने से रोकना शुरू किया।

वह अपनी सीट से उठकर बेंचो पर चढ़ते हुए पीछे आ गए और एक बेंच के नीचे एजेंडा छुपा कर प्रस्ताव पास किए। वहीं भाजपा के कई पार्षद मेयर के आसन पर चढ़ गए और उनको बोलने से रोकते हुए उनका माइक तोड़ दिया। उनकी टेबल पर रखे एजेंट को भी फाड़ दिया। इसके बाद मेयर ने सदन की बैठक स्थापित कर दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User