करंट की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी गंभीर, परिजनों में मचा हड़कंप, रो-रोकर बेहाल
बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) रात में फर्राटा पंखे के करंट में चिपक कर पति की मौत हो गई जबकि पति को करंट से दूर करने में उसकी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि काफी देर चले उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ तो परिजन उसे घर वापस ले गए।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बेहटा गांव में मंगलवार की देर रात को घर के अंदर फर्राटा पंखे के करंट में राम सजीवन 35 वर्ष चिपक गए। उनकी पत्नी कमला देवी 30 वर्ष पति को करंट से दूर करने के लिए कोशिश किया तो वह भी करंट में चिपक गई। करंट में चिपकने से राम सजीवन की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी कमला देवी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात करीब 12 बजे भर्ती कराया गया हालांकि पत्नी की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे वापस घर ले गए। रामसजीवन की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मचा रहा। परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। गांव के सभी लोग घटना पर दुख जता रहे थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



