रिंद नदी के किनारे मिला कई दिन पुराना शव, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल, सिर व धड़ मिला अलग-अलग
बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) रिंद नदी किनारे एक शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव का सिर व बाकी हिस्सा दूर-दूर मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं दूर से शव बहकर आया। काफी दिनों का शव होने के कारण जंगली जानवर आदि ने शव के मांस को खा लिया जिसके कारण केवल कंकाल बचा था।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत घोरहा गांव के समीप रिंद नदी में मंगलवार की देर शाम लगभग सात बजे एक अज्ञात पुराना शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। शव का सिर व धड अलग था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस पूरी मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव कई दिन पुराना बताया जाता है। चर्चा रही कि शव रिंद नदी में बहकर आया होगा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिंदकी लान सिंह ने बताया कि शव काफी पुराना है कंकाल ही बचा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



