किशोरी को अगवा करने वाले युवक पर केस दर्ज

Jul 9, 2025 - 20:32
Jul 9, 2025 - 20:38
 0  162
किशोरी को अगवा करने वाले युवक पर केस दर्ज
demo

फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी को गैर समुदाय के युवक पर अगवा कर भाग ले जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते मंगलवार थाना स्थानीय पर पिता की तहरीर पर किशोरी को अगवाकर ले जाने के आरोपित युवक मडौली गांव निवासी मोहम्मद यासीन उर्फ छोटू पुत्र रज्जाक पर मुकदमा पंजीकृत किया है। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि पुत्री रिश्तेदारी तक्कीपुरवा खखरेरू घर की अनुमति से रिश्तेदारों के साथ गई थी। क्षेत्र के विजयीपुर चौराहे पर रिश्तेदारों ने फोन करके टेंपो स्टैंड पर छोड़ दिया था। वहीं से आरोपित युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0