एसडीएम आरोन एवं चांचौड़ा ने किया चिकित्‍सालय का निरीक्षण

स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Saturday, August 31, 2024 - 20:51
Updated: 2 years ago
0
एसडीएम आरोन एवं चांचौड़ा ने किया चिकित्‍सालय का निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को बेहतर बनाने एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। 

इसी क्रम में आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व आरोन विकास कुमार आनंद द्वारा सिविल हॉस्पिटल आरोन का निरीक्षण किया गया। उन्‍होंने सुरक्षा व्‍यवस्‍था, साफ-सफाई, स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये। उन्‍होंने चिकित्‍सालय परिसर के अंदर एवं बाहर का निरीक्षण कर साफ-सफाई के संबंध में आवश्‍यक दिशा-निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। 

इसी प्रकार विगत दिवस अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व चांचौड़ा रवि मालवीय द्वारा सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बीनागंज एवं निरीक्षण कर साफ-सफाई, सीसीटीव्‍ही कैमरा, सुरक्षा व्‍यवस्‍था के संबंध में गार्ड की तैनाती आदि का जायजा लिया एवं आवश्‍यक निर्देश दिये।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User