एमवीडीए में 31 जनवरी को होगा ‘मानचित्र समाधान दिवस’, लंबित नक्शों की समस्याओं का होगा मौके पर निस्तारण

ओबीपीएएस प्रणाली से नक्शा पास कराने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए विशेष आयोजन

Jan 29, 2026 - 14:05
Jan 29, 2026 - 14:05
 0  135
एमवीडीए में 31 जनवरी को होगा ‘मानचित्र समाधान दिवस’, लंबित नक्शों की समस्याओं का होगा मौके पर निस्तारण

मथुरा (आरएनआई) वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) के माध्यम से मानचित्रों की स्वीकृति में आ रही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए “मानचित्र समाधान दिवस” का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन 31 जनवरी को अपराह्न 12 बजे मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण कार्यालय के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को राहत प्रदान करना तथा तकनीकी कारणों से लंबित नक्शों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि ओबीपीएएस पोर्टल पर लंबित या तकनीकी आपत्तियों के कारण रुके हुए मानचित्रों की समस्याओं पर इस दौरान सीधे विचार किया जाएगा और नियमानुसार समाधान किया जाएगा।

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने सभी संबंधित नागरिकों, वास्तुविदों, अभियंताओं एवं मानचित्र प्रस्तुतकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने मानचित्र स्वीकृति से संबंधित मामलों का निस्तारण कराएं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0