‘एक सकोरा पूर्वजों के नाम’: पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान शुरू

Saturday, April 18, 2026 - 23:00
Updated: 6 months ago
0
‘एक सकोरा पूर्वजों के नाम’: पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान शुरू

गुना (आरएनआई) जागृति मंच जन अभियान परिषद वार्ड क्रमांक 16 द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 

“एक सकोरा अपने पूर्वजों के नाम – सेल्फी विद सकोरा”प्रकल्प हम सभी ने मिलकर अपने पूर्वजों की स्मृति में एक छोटा सा लेकिन महत्वपूर्ण कदम उठाया 

मिट्टी का सकोरा रखकर पक्षियों के लिए दाना -पानी की व्यवस्था करेंगे और उसमें रोज पानी बदलेंगे जिससे इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी का संकट ना हो वह प्यासे ना रहे और हमारे इस कार्य से दूसरों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरणा मिले l

हमारा उद्देश्य बस इतना है की हमारे आसपास का पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्त करना आपका एक छोटा प्रयास, प्रकृति के लिए बड़ा योगदान बन सकता है। और *एक छोटा बर्तन कई जिंदगी*बचा सकता है । इस अवसर पर जागृति मंच की संस्थापक सुनीता अग्रवाल, अध्यक्ष नीरज अवस्थी, कोषाध्यक्ष ज्योति सुमन, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, सहसचिव ममता पालीवाल,साधना नामदेव, सरोज भार्गव, शालिनी धाकड़, रामदुलारी शर्मा, करुणा गौर, नीलम बाजपेई, सावित्री टेटवाल, राधा शर्मा, राजश्री श्रीवास्तव, रमा मेर आदि बहनें उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User