एकता परिषद गुना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

मूंडोल गांव में सहरिया समाज पर गांव के दबंगों द्वारा किए हमले के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करा कर मामले की गंभीरता से जांच कर गांव से आदीवासी पलायन को रोके

Tuesday, September 19, 2023 - 19:50
Updated: 3 years ago
0
एकता परिषद गुना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

गुना। (आरएनआई) एकता परिषद के सदस्यों ने आज पुलिस अद्गीक्षक को सहरिया आदिवासियो की जमीन पर हुए खूनी विबाद को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है जिसमे कहा है कि हम आदिवासी संगठन एकता परिषद के प्रतिष्ठित सदस्य व हमदर्द हैं इस पत्र के माध्यम से हम एक गंभीर समस्या की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं आपकी मदद लेना चाहते हैं।

ज्ञापन में मांग है कि जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव मूंदोल में गत दिवस गांव के दबंग लोगों द्वारा सहरिया आदिवासी समुदाय के लोगों पर हमला हुआ है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं जी जिला चिकित्सालय में उपचाररत हैं और समुदाय के सदस्य भयाक्रांत हैं उनको डर का सामना करना पड़ रहा है।

वह स्थानीय पुलिस थाने ने रिपोर्ट तो लिख ली है किंतु आरोपियों को गिरफतार नहीं किया है। ओर आरोपियों के खुले में घूमने से गांव में दहशत का माहोल है जिसके चलते ये निरीह सहरिया समुदाय के आदिवासी ग्रामीण जन अपने पैतृक गांव से पलायन करके जिला मुख्यालय पर शरण लेने को मजबूर हुए हैं। परिषद के कार्यकर्ताओ ने कहा है कि हम इस मामले में पुलिस की मदद की अपेक्षा करते हैं ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके और हमारे गांव में शांति और सुरक्षा बनी रहे। आदिवासी जन पलायन को मजबूत होने से बचें।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की हे कि आपसे अनुरोध है कि आप दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करा कर इस मामले की गंभीरता से जांच करें और जल्दी से कार्रवाई करने के निर्देश दें। ताकि इस निरीह समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वही उन्हीने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करा कर इस मामले की गंभीरता से जांच करें और जल्दी से कार्रवाई करने के निर्देश दें। ताकि इस निरीह समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User